25 मई 2015 - 04:18
 एक बार फिर सऊदी विमानों ने यमनी मासूमों पर बरसाए बम

सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने यमन के नीमा नामक सूबे पर बम बरसाए जिसमें 5 लोग मारे गए जबकि कई कन्य घायल हुए।

सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने यमन के नीमा नामक सूबे पर बम बरसाए जिसमें 5 लोग मारे गए जबकि कई कन्य घायल हुए।
यमन की एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब के जगीं विमानों ने रविवार को रीमा सूबे के अल्लूजा क्षेत्र पर हमला किया। इन हमलों में अल्लूजा की सरकारी इमारत को आठ मीज़ाइलों से निशाना बनाया गया जिसमें पांच व्यक्ति हताहत और कई अन्य घायल हो गए। हमले के कारण इमारत पूरी तरह ध्वस्त हो गई। इमारत के मलबे से मरने वालो के शवों और ज़ख़मियों को बाहर निकालने की कोशिश जारी है। इसी प्रकार राजधानी सनआ पर भी सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने अपने हमले जारी रखे जिनमें अबतक कई सरकारी प्रतिष्ठान को नष्ट हो चुके हैं। सूत्रों से पता चलो है कि वायु सेना के एक कॉलेज और संसद के निकट स्थित वार्ता भवन पर भी बमबारी की गई।
इस बीच एक इस्राईली अख़बार ने रिपोर्ट दी है कि ज़ायोनी शासन ने हाल ही में सऊदी अरब के अधिकारियों को प्रस्ताव दिया है कि यमनी प्रतिरोध के रॉकेट हमलों से सुरक्षित रहने के लिए उसके आयरन डोम सिस्टम का प्रयोग करें। रिपोर्ट के अनुसार ज़ायोनी शासन के सैन्य अधिकारियों का कहना है कि इस प्रस्ताव का उद्देश्य, यमन की ओर से फ़ायर किए जाने वाले रॉकेटों और मीज़ाइलों से सुरक्षित रहने के लिए सऊदी अरब की मदद करना है।